सहेर बहुउद्देशीय संस्था के शिविर का सैकडों ने लिया लाभ

अंजनगांव बारी में आयुष्यमान, आभा कार्ड, महा आईडी कार्ड शिविर

अमरावती/दि.16 – सहेर बहुउद्देशीय संस्था, अमरावती एवं समाज कार्य महाविद्यालय, अंजनगांव बारी के संयुक्त तत्वावधान में हालही में महा आईडी कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड आदि बनाने हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सरपंच गुलाम नबी मोहम्मद एवं सहेर बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष नजमुनिस्सा उर्फ नजमा काजी तथा शाला व्यवस्थापन समिति की अध्यक्ष जरीना बाजी के हाथों किया गया. इस शिविर को ग्रामीणों का अच्छा प्रतिसाद मिला.
गांव में शिविर आयोजित होने की जानकारी पूर्व सरपंच एवं जरीना बाजी ने ग्रामवासियों तक पहुंचाई. साथ ही बचत गट की सीआरपी सुरेखा ने समूह की सभी महिलाओं को शिविर के बारे में जानकारी दी. शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी कार्डों के लाभों के बारे में सहेर बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष नजमुनिस्सा उर्फ नजमा काजी ने विस्तृत जानकारी दी. शिविर के आयोजन हेतु स्थान की व्यवस्था पूर्व सरपंच गुलाम नबी साहब ने की. महिलाओं एवं बालिकाओं को अनावश्यक भीड़ का सामना न करना पड़े, इस उद्देश्य से समाज कार्य महाविद्यालय के लाभार्थियों ने पूर्ण सहयोग किया. शिविर में विभिन्न कार्ड बनाने का कार्य मोहम्मद एतेशाम एवं अयान खान पठान ने किया. इस कार्यक्रम का आयोजन सहेर बहुउद्देशीय संस्था एवं समाज कार्य महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. शिविर को सफल बनाने में पूर्व सरपंच, जरीना बाजी, शिवानी घुरडे, पूरी टीम एवं ग्रामवासियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

Back to top button