धीरे-धीरे दम तोड रही संक्रमण की रफ्तार, संक्रमितों की संख्या घटी

आज केवल 67 संक्रमित, 204 मरीज हुए कोविड मुक्त

अमरावती/दि. 8– विगत कुछ दिनों से कोविड संक्रमण की रफ्तार सुस्त होने लगी है और अब दिनोंदिनों रोजाना पाये जानेवाले संक्रमितों की संख्या भी घटने लगी है. बीते 24 घंटे के दौरान अमरावती जिले में 67 नये संक्रमित मरीज पाये गये. इसके साथ ही अब एक्टिव पॉजीटीव मरीजों की संख्या अब 1 हजार 112 हो गई है. इन एक्टिव पॉजीटीव मरीजों में मनपा क्षेत्र के 551 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 561 मरीजों का समावेश है. इनमें से 64 मरीज कोविड अस्पताल में भरती है. वहीं मनपा क्षेत्र में 599 व ग्रामीण क्षेत्र में 549 मरीजों को होम आयसोलेशन में रखा गया है.

* पॉजीटिविटी रेट 12.03 व रिकवरी रेट 97.41 फीसद
बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 557 संदेहितों के थ्रोट स्वैब सैम्पलों की जांच की गई. जिसमें से 12.03 फीसद की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटीव आयी है. वहीं इस समय कोविड संक्रमित मरीजों के कोविड मुक्त होने का प्रमाण 97.41 फीसद के स्तर पर है.

Back to top button