पासपोर्ट के लिए आवश्यक होगा कोविड वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र

अमरावती प्रतिनिधि/दि.१४ – इस समय हर कोई कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए दौड-भाग कर रहा है, ताकि वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सके. सबसे खास बात यह है कि, कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद प्राप्त होनेवाला प्रमाणपत्र आगामी समय में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. क्योेंकि भविष्य में बीमा कंपनियों द्वारा स्वास्थ्य बीमा पॉलीसी के लिए तो यह प्रमाणपत्र मांगा ही जायेगा. साथ ही पासपोर्ट प्राप्त करने और देशांतर्गत व अंतरराष्ट्रीय हवाईयात्रा के लिए भी यह प्रमाणपत्र बेहद आवश्यक रहेगा. ऐसे में कोविड वैक्सीन लगाने के बाद मिलनेवाला प्रमाणपत्र भविष्य में भी संभालकर रखना होगा.

Back to top button