प्रभाग क्रमांक 17 में विविध विकास कामों का भूमिपूजन
विधायक राणा की निधि से मंजूर हुई 40 लाख रुपयों की निधि

अमरावती/दि.8 – स्थानीय प्रभाग क्रमांक 17 अंतर्गत भातकुली रोड रेलवे क्रोसिंग के निकट सिद्धेश्वर सोसायटी में रास्ते के खडीकरण, व्यंकटेश टाऊनशिप में शिव मंदिर की खुली जगह पर सभागृह के निर्माण तथा हर्ष विहार में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन डालने जैसे विविध विकास कामों का भूमिपूजन युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा के हाथों हुआ. इन सभी विकास कामों के लिए बडनेरा क्षेत्र के विधायक रवि राणा की विकास निधि से 40 लाख रुपए की निधि को मंजूरी मिली है. इन सभी विकास कामों के लिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भूषण पाटणे ने विधायक रवि राणा एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा से सतत संपर्क रखते हुए प्रयास किए थे.
इन विकास कामों के भूमिपूजन अवसर पर गंगाधरराव आवारे, गणेशदास गायकवाड, अशोक पांडे, पराग चिमोटे, राजा बांगडे, राम देशमुख, श्वेता जयस्वाल, रश्मी सोनार, अलका सोनार, श्वेता छांगाणी, नलिनी कदम, उषा टिकरे, रामटेके, डोंगरे, अश्विनी देशपांडे, आकाश खडेकार, नीलेश खांडेकर, मनोज मामर्डे, ऋषि सोनार, प्रतीक सोनार, सागर देशपांडे, सचिन सुराणा, अनिल छांगाणी, कुंभलवार, शिरसाट, विलास मरोडकर, संदीप शेगोकार, आशिष कदम, रामटेके, सौरभ डोंगरे, अतिश श्रीखंडकर, विशाल ढिक, आप्पा अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मानकर, देवा राऊत, नीलेश अमरदीप वाडूरकर, मुन्ना वर्मा, प्रकाश जिरापूरे, पिंटू राऊत, राजू गणेशकर, देवानंद कलमकर, गणेश काजे, यश गाडेकर, पवन पाचकवडे, मयूर बिजागरे, दिनेश वाटणे, पांडुरंग साहकार, दिनेश बिजागरे, शिवम धाकोरकर, प्रदीप खेकडे, मुकेश कोंडे, सुभाष इंगोले, अनिकेत माहुलकर, संगीता खेकडे, वैशाली पाचकवडे, सोनू कोंडे, प्रियंका खुठपले सहित क्षेत्र के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.





