मराठा बंधुओं पर लाठीचार्ज का किया गया निषेध

धामणगांव में चलाया हस्ताक्षर अभियान

धामणगांव रेलवे/दि.7-छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संभाजी ब्रिगेड व वंचित बहुजन आघाडी की ओर से बुधवार 6 सितंबर को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.जालना जिले के अंतरवेली सराटी में मराठा समाजबंधुओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर अमानवीय लाठी चार्ज किया. इस लाठीचार्ज के निषेधार्थ निषेध हस्ताक्षर अभियान धामणगांव में चलाया गया. इस समय शिवसेना जिलाप्रमुख मनोजभाऊ कडू, वंचित बहुजन आघाडी जिलाध्यक्ष अशोक मोहोड, संभाजी ब्रिगेड तहसील अध्यक्ष गजानन मानकर, शिवसेना उपजिलाप्रमुख राजेश पांडे, पूर्व तहसील प्रमुख निलेश तिवारी, उप तहसील प्रमुख सुरेश जुनघरे, सुरेंद्र पंधरे, राम शिर्के, शहर प्रमुख डॉ. नरेंद्र देऊलकर, संतोष गावंडे, विभाग प्रमुख अतुल चौधरी, विभाग प्रमुख रवि काटणकर, सुशील दाभाडे, प्रफुल ठाकरे,प्रतीक ढोमणे, निलेश ढाले, शाम भेंडारकर, पराग राऊत, प्रवीण पाटमासे, अंकुश वानखडे, आशुतोष भुजबल, धीरज ठाकरे,राहुल अलसापुरे, अविनाश फरकाडे उपस्थित थे. हस्ताक्षर अभियान को नागरिकों ने प्रतिसाद दिया.

Back to top button