सांसद रक्तदान अभियान अंतर्गत में लगातार दूसरे दिन हुए तीन रक्तदान शिविर
जवादे हॉस्पिटल, गोपाल नगर व हिवरखेड में हुआ शिविरों का आयोजन

* दैनिक अमरावती मंडल व मातृभूमि है आयोजन के मीडिया पार्टनर
अमरावती/दि. 20 – भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की संकल्पना के तहत पूरे सालभर चलाये जाने वाले सांसद रक्तदान अभियान के तहत शिवजयंती व श्री संत गजानन महाराज प्रगट दिवस उत्सव सहित नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश जवादे के जन्मदिवस का औचित्य साधते हुए शहर के डॉ. जवादे हॉस्पिटल व गोपाल नगर परिसर सहित मोर्शी क्षेत्र के हिवरखेड गांव में तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया. इन तीनों रक्तदान शिविरों में संबंधित क्षेत्र के अनेकों रक्तदाताओं ने स्वयंस्फूर्त रुप से उपस्थित होते हुए रक्तदान किया.
इस अभियान के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश जवादे के जन्मदिवस का औचित्य साधते हुए बिती शाम स्थानीय बस स्टैंड रोड स्थित जवादे नेत्रालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ. राजेश जवादे मित्र परिवार के सदस्यों ने रक्तदान करते हुए अपने परम मित्र डॉ. राजेश जवादे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी. इस समय सांसद रक्तदान महाअभियान की संयोजिका डॉ. वसुधा बोंडे के साथ ही राजेश पिढाले, पीडीएमसी के डीन डॉ. ए.टी. देशमुख, डॉ. ऋषिकेश सावदेकर, डॉ. राधा सावदेकर, डॉ. अभिजीत देशमुख, डॉ. दिनेश वाघाडे, प्रा. राऊत, सुनील जवादे, अशोक आसोरिया व डॉ. हंतोडकर सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिती रही.
इसके साथ ही मोर्शी तहसील के महात्मा फुले हाईस्कूल में डीएमएक्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. क्षेत्र के विधायक उमेश उर्फ चंदू यावलकर तथा डीएमएक्स ग्रुप के संस्थापक रितिक मालपे के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 60 रक्तदाताओं में रक्तदान किया. साथ ही इस अवसर 300 मरीजों की स्वास्थ जांच व 200 मरीजों की नेत्र जांच पूरी तरह से नि:शुल्क तौर पर की गई. इस समय मरीजों की स्वास्थ एवं नेत्र जांच हेतु पीडीएमसी अस्पताल की टीम उपस्थित थी. शिविर को सफल बनाने हेतु डीएमएक्स ग्रुप के संस्थापक रितिक मालपे, ऋषिकेश सावरकर, कल्पक जावरकर, रितिक भोजने, रितिक गहुकर, रोहित उपासे, शुभम तडक, दर्शन पाचघरे, समीर दारोकर, रोहित पारधे, सारंग दवेकर, कुणाल तडस, दीप देवघरे, प्रज्वल भोजने व वेदांत भेले आदि ने प्रयास किए.
इसके साथ ही शिवजयंती व गजानन महाराज प्रगट दिवस सहित श्री संत सद्गुरु वसंत बाबा प्रगट दिवस का औचित्य साधते हुए आरंभ फाउंडेशन द्वारा गोपाल नगर परिसर में रक्तदान शिविर व नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रथमेश पुनसे, मंगेश राऊत, मुकुंदा नवते, विनोद मिरासे, प्रवीण चांदुरकर, संतोष मोरे, आनंदा जाधव, अजय बिलगये, पवन वर्हेकर, नीलेश जोशी, अनिकेत हरबडकर, श्रीकृष्ण पचगाडे, विठ्ठल कुर्हे, दिगंबर इंगोले, नंदकिशोर घोगरे व अवकेश हांडे आदि उपस्थित थे.
बता दें कि, सालभर चलने वाले इस रक्तदान अभियान जैसे मानवतापूर्ण कार्य में पश्चिम विदर्भ क्षेत्र के अग्रणी हिंदी दैनिक अमरावती मंडल तथा विदर्भ क्षेत्र के सबसे पूराने मराठी दैनिक मातृभूमि द्वारा पूरे सालभर चलने वाले रक्तदान शिविरों में जनसहभागिता बढाने एवं रक्तदान को लेकर जनजागृति करने हेतु मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई जा रही है.
——————-





