हनुमान अखाडे में 100 पहलवानों का शानदार सत्कार

पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य रहे उपस्थित

* गुरु पूर्णिमा समारोह
अमरावती /दि.30 – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल कुस्ती विभाग और अमरावती शहर जिला कुस्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 100 वरिष्ठ पहलवानों का भव्य सत्कार किया गया. यह कार्यक्रम श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के स्व. सोमेश्वर पुसतकर सभागृह, अमरावती में आयोजित हुआ. विदर्भ केसरी तथा मनपा अमरावती के स्वीकृत नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय तिरथकर के प्रयासों से पिछले 35 वर्षों से यहाँ गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने की अखाड़े की परंपरा चली आ रही है.
इस वर्ष उन 100 वरिष्ठ पहलवानों का शाल, श्रीफल और गिफ्ट देकर सम्मान किया गया जिन्होंने अपना जीवन कुस्ती के विकास में लगाया और अमरावती का नाम रोशन किया. कार्यक्रम की शुरुआत शरद दातेराव, प्रभाकरराव थोरात, डॉ. श्रीकांत चेंडके, प्राचार्य श्रीनिवास देशपांडे, हाजी रमूशेठ, भास्कर टोंपे के हाथों दीप प्रज्वलन से हुई. साथ ही मारुति राय और मंडल के संस्थापक गुरुवर्य स्व. अंबादास पंत वैद्य की प्रतिमा का पूजन हुआ. कार्यक्रम का प्रस्ताविक प्रा. डॉ. संजय तिरथकर ने रखा.

* अन्य सम्मान
– पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य जी का वरिष्ठ पहलवानों की ओर से विशेष सत्कार किया गया और उन्होंने मार्गदर्शन दिया. सुनील खराटे, दिलीप तांबरे, थानेदार रवि राजुरवार, पीएसआई जावेद, नगरसेवक हमीद खान को उत्कृष्ट कार्य और नियुक्ति के लिए सम्मानित किया गया. प्रावीण्य प्राप्त पहलवानों का भी सत्कार हुआ. उपस्थित वरिष्ठ पहलवान – गजानन गरत, टेकराज धोटे, किसान पिकले, राजू धोटे, सुधीर पांडे, जितेंद्र थोरात, अतुल तिरथकर, सतीश येवले, सागर इंगोले आदि. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत अडसड, मनोहर डोलस, दिलीप इटनकर, राजू चांदोले, रुपेश तिरथकर, समीर देशमुख, राहुल बागले, जितेंद्र भुयार, इरफान खान ने अथक मेहनत की.

Back to top button