जेईई में 26 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल

2.5 लाख हुए एडवांस के लिए क्वालीफाय

मुंबई / दि.21- महाराष्ट्र के दो विद्याथियों माधव वेरादिए और सिध्दार्थ आठले सहित 26 विद्यार्थियों ने आयआयटी की एंट्रंस मानी जाती जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैंं. इसी माह ली गई परीक्षा में ढाई लाख से अधिक छात्र- छात्रा जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाय हो गये हैं. महाराष्ट्र के उपरोक्त दोनों विद्यार्थी पुणे के है. सर्वाधिक 5 विद्यार्थी आंध्र और तेलंगाना के है. जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है.
उल्लेखनीय है कि जेईई मेन में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक्जाम दी थी. जिसमें से 2.5 लाख जेईई एडवांस के लिए चयनित हुए है. जनरल कैटेगिरी का कटाव 93.412% रहा. मुंबई के माधव विरादिए ने पहले प्रयास में 300 में से 291 अंक प्राप्त करने के बावजूद दूसरी बार प्रयत्न करने की ठानी और इस बार 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ली. अंधेरी की नारायणा ई टेक्नो स्कूल के विद्यार्थी माधव विरादिया ने बताया कि उनका एआईआर 17 है. उनके पिता इंजीनियर है. बडा भाई आयआयटी जोधपुर से मेटल इंजीनियरिंग में उपाधि प्राप्त करने प्रयासरत हैं.

Back to top button