
अमरावती/दि.1 – अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से दो दिन पहले विधान परिषद के लिए नामांकन आवेदन प्रस्तुत करनेवाले हर्षजीत देशमुख ने आज खुद को कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किया गया ‘बी-फॉर्म’ जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसके चलते हर्षजीत देशमुख अब विधान परिषद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हो गए है. आज हर्षजीत देशमुख द्बारा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष ‘बी-फॉर्म’ प्रस्तुत किए जाते समय सांसद बलवंत वानखडे, विधायक गजानन लवटे, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, स्वीकृत पार्षद मिलींद चिमोटे, कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसीफ तवक्कल, राकांपा (शरद)के जिलाध्यक्ष गिरीष तराले, सेना उबाठा के सहसंपर्क प्रमुख सुधीर सुर्यवंशी व जिला प्रमुख पराग गुडधे तथा नजीर खान बीके व डॉ. मतीन उपस्थित थे.





