पत्नी और प्रेमी के बीच 700 कॉल

अब्दूल रियाज हत्याकांड

अमरावती/दि.19- पत्नी द्वारा प्रेमी की सहायता से पति अब्दूल रियाज की हत्या किये जाने के प्रकरण में बडी जानकारी सामने आयी है. 31 मई को पानी की टंकी में रियाज का शव बरामद होते ही पत्नी और प्रेमी एक-दूसरे के साथ लगातार बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनके 700 फोन कॉल रहने की बात पुलिस जांच में सामने आयी है. साथ ही घटना में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा, बोरा और लाठी पुलिस ने जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख इकराम शेख चांद और नसरीन बानो अब्दूल रियाज है. उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया.
नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन के सामने डॉ. वजीर की संस्था के बंद पडे दवाखाने के पानी की टंकी में 13 मई को सडीगली अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ था. लेकिन मृतक की पहचान न होने से दोनों आरोपी पुलिस की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और एक-दूसरे से लगातार फोन पर बातचीत कर रहे थे. डीएनए रिपोर्ट में शव अब्दूल रियाज का रहने की जानकारी परिसर में हवा के जैसी फैल गई. मृतक रियाज की पत्नी के एक ऑटो चालक के साथ संबंध उजागर होते ही पुलिस ने दोनों के मोबाइल का डेटा लिया तब 13 मई से दोनों ने एक-दूसरे को करीबन 600 से 700 फोन कॉल किये रहने की बात सामने आयी. इस आधार पर पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया. उनसे कडी पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने घटना की कबूली दी. पश्चात पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल ऑटो, बोरा और लाठी भी जब्त कर ली. शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल रवाना किया गया.

* शेख इकराम के साथ महिला की ऑटो में हुई मुलाकात
मृतक अब्दूल रियाज की पत्नी नसरीन पांच वर्ष पूर्व पति को छोडकर बेटे के साथ किराए के कमरे में रहती थी और हमेशा मायके बडनेरा जाती थी. 6 से 7 माह पूर्व वह बडनेरा जा रही थी, तब शेख इकराम के ऑटो रिक्शा में बैठी, तब से दोनों के बीच पहचान हुई और एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगे. पश्चात उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गये और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे. तब नसरीन ने इकराम को पति बाबत बताया और पति की हत्या करने के लिए उसे तैयार किया. दोनों ने अब्दूल रियाज की हत्या करने के बाद शव पानी की टंकी में डाल दिया.

Back to top button