शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण

चिखलदरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.19– एक 32 वर्षीय महिला को शादी का प्रलोभन देकर पिछले तीन साल से उस पर लैंगिक अत्याचार किये जाने की घटना प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम सैयद अजहर (39) है. यह घटना चिखलदरा थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक पीडित महिला ने चिखलदरा थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि, उसके आरोपी सैयद अजहर से पहले प्रेम संबंध थे. सैयद अजहर ने शादी करने का प्रलोभन देकर वर्ष 2023 से अब तक उस पर लगातार लैंगिक अत्याचार किये. पश्चात शादी करने से इंकार कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर गालीगलौज की. शिकायत के आधार पर चिखलदरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 351 (2), 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button