घर में सेंध लगाकर नकद सहित डेढ लाख के गहने चुराए

मालीपुरा परिसर की घटना

नांदगांव पेठ/दि.19 – स्थानीय मालीपुरा परिसर में अज्ञात चोर ने देर रात एक घर में सेंध लगाकर नकद रकम सहित डेढ लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई और नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुरा के रहनेवाले अतुल वासुदेव राऊत के घर को अज्ञात चोर ने निशाना बनाकर देर रात घर की उपरी मंजिल पर कोई नहीं रहने के अवसर का फायदा उठाते हुए घर में प्रवेश किया. उस समय घर के सदस्य एक कमरे में सोए थे. अज्ञात चोर ने घर की उपरी मंजिल के गोदरेज के कपाट का ताला तोडकर कपाट से 15 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए.
चोरी की यह घटना ध्यान में आते ही घर मालक अतुल राउत ने तत्काल नांदगांव पेठ पुलिस थाने में पहुंचकर चोरी की घटना के जानकारी दी. उसके पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. श्वान पथक, फॉरेन्सिक लैब पथक और पुलिस कर्मचारियों ने घटनास्थल की जांच कर पंचनामा किया और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी.

Back to top button