चिखलदरा में महाराष्ट्र दिवस पर 76 वर्षीय कन्हैयालाल श्रीवास ने फहराया तिरंगा
जयस्तंभ चौक पर हुआ शानदार समारोह

चिखलदरा /दि.1- चिखलदरा नगर परिषद में अब तक आम नागरिक जो कल्पना नहीं करते थे, वह होता हुआ दिखाई दे रहा है. नगर पालिका में आम नागरिकों की पूछताछ होने लगी है. शुक्रवार 1 मई को 67 वें महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जयस्तंभ चौक पर चार पीढियों से रहनेवाले और पेशे से सलून की दुकान चलानेवाले 76 वर्षीय कन्हैयालाल शिवचरण श्रीवास के हाथों ध्वजारोहण किया गया.
कन्हैयालाल श्रीवास ने यह सम्मान मिलने पर खुशी का इजहार किया. उन्होंने नगराध्यक्ष अब्दुलभाई तथा सभी पदाधिकारियों का आभार माना है. इस अवसर पर उनकी आंखे भर आई थी. इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सदस्य समेत अधिकारी, कर्मचारी व चिखलदरा के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.





