नैशनल उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल का ९८.६६ प्रतिशत परिणाम

४७ विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी में आने का सम्मान पाया

 प्रतिनिधि/ दि.३०

अमरावती– स्थानीय पठानपुरा स्थिति नैशनल उर्दू गल्र्स हाईस्कूल ने इस वर्ष भी १०वीं की परीक्षा में ९८.६६ फीसदी अंक पाकर जोरदार सफलता हासिल की. विद्यालय के ४७ विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज कराने का बहुमान पाया है. इसी तरह विद्यालय के ५७ विद्यार्थी व्दितीय स्थान पर और ४४ विद्यार्थी पास हुए है. अदीना जमजम ८९.४०, अफिफा फातेमा ८९, बुशेरा नुरी ८७.२०, आयेशा समरीन ८७, मदीया खानम ८६.२०, बुशरा अनम ८६, जवेरिया मुस्कान ८३, अलसा फातेमा ८३, महेवीश फातेमा ८०, नुर फातेमा ८७, सादीया इराम ८४, मदीया अनम ८३, असीरा मुस्कान ८०, मारिया अनम ८०, अफशा जमीर ने ८१.८० प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. इसपर संस्थाध्यक्ष अलहाज नसीब बाबु, सचिव अब्दुल हमीद ने सभी विद्यार्थी, मुख्याध्यापक व शिक्षकों को शुभकानाएं दी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button