खंडेलवाल डंगायच परिवार की सफल जगन्नाथपुरी यात्रा

अमरावती/दि.3– अमरावती-नागपुर-अचलपुर से खंडेलवाल-डंगायच परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा पर उडीसा पहुंचा हैं. यह यात्रा कुटूंब की 90 वर्षीय मुखिया शांति देवी मुरलीधर डंगायच की अगुआई में होने जा रही हैं. शांति बाई के सभी सुपुत्र-पुत्रवधू ब्रजमोहन-रतनबाई, दिनेश-कांताबाई, कमलकिशोर-दुर्गाबाई, महेश-निशा एवं सुपुत्री पुष्पादेवी-रामप्रसाद खुटेटा नागपुर, मनोहरलाल-उमाबाई हल्दिया नसरुल्लागंज, शोभाबाई ओमप्रकाश कुलवाल कारंजा, बहन रामप्रति इस यात्रा में सहभागी हुए. 10 दिवसीय यात्रा में उडीसा के धर्मस्थलों तथा चारधाम तीर्थ जगन्नाथपुरी के साथ पर्यटन स्थल कोणार्क सूर्यमंदिर और ननिहाल बामडा भी जाएंगे. उपरांत झारखंड स्थित बाबा बैजनाथधाम के दर्शन से यात्रा संपन्न होगी. समाज बंधु-भगिनी ने डंगायच परिवार को सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी हैं.





