चक्कर खाकर गिरे किसान के जेब से निकाले 62 हजार रुपए

विलास नगर की घटना

अमरावती/ दि. 6– कृषि उपज बाजार समिति में सोयाबीन बेचकर 62 हजार 360 रुपए कीमत की नगद राशि लेकर घर वापस लौटते समय अचानक चक्कर खाकर गिरे किसान अशोक रघुनाथराव (49, भातकुली) के जेब से किसी ने रुपए निकाल लिये. यह घटना कल दिनदहाडे दोपहर 4 बजे घटी.
इतना ही नहीं तो आरोपी मोबाइल और चष्मा भी साथ ले गए. शिकायतकर्ता किसान अशोक रघुनाथराव ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने 62 हजार 360 रुपए में सोयाबीन बेची थी. रकम लेकर वे वापस घर लौट रहे थे. परंतु विलास नगर में चक्कर आने के कारण वे जमीन पर गिर पडे. उन्हें रात 11 बजे होश आया. इस दौरान उनके जेब से नगद राशि, जीओ कंपनी का मोबाइल और चष्मा भी चुरा लिया. इस शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाशी शुरु की है.

 

Back to top button