कूलर के करंट से 13 माह के बच्चे की मौत

दर्यापुर /दि.8- तहसील के खल्लार गांव में कूलर के जरिए बिजली का जोरदार झटका लगने की वजह से 13 माह की आयु वाले जियान शहा नासिर शहा नामक बच्चे की मौत हो गई. यह घटना बुधवार की शाम 6 बजे के आसपास घटित हुई थी.
जानकारी के मुताबिक जियान शहा नासिर शहा अपने घर पर खेल रहा था. गर्मी अधिक रहने के चलते ठंडी हवा के लिए घर में रखा कूलर शुरु था. खेलते-खेलते जियान शहा ने कूलर के पास पहुंचकर उसे स्पर्श कर लिया. इस समय कूलर में विद्युत प्रवाह संचारित था. जिसकी वजह से जियान शहा को बिजली का जोरदार झटका लगा. यह बात ध्यान में आते ही परिजनों ने जियान को तुरंत गांव के निजी दवाखाने ले जाकर दिखाया. जहां से डॉक्टर ने उसे अमरावती ले जाकर बिठाने की बात कही. ऐसे में जियान को अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज जारी रहने के दौरान जियान की मौत हो गई. मृतक जियान शहा के परिवार में माता-पिता व दो जुडवा बहने है. साथ ही वह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था.

Back to top button