प्रभाग विकास के ढेरों कार्य से जोरदार प्रतिसाद

योगेश और मीनल सवाई का कहना

* संत गाडगेबाबा- पीडीएमसी प्रभाग 2 में घडी के दावेदार
* विधायक खोडके के अभूतपूर्व कार्यो का समर्थन
अमरावती/ दि. 19- संत गाडगेबाबा- पीडीएमसी प्रभाग 2 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दावेदार योगेश तथा मीनल सवाई ने संपूर्ण प्रभाग से विकास कार्यो के बल पर जोरदार प्रतिसाद मिलने का दावा किया है. उन्होंने अमरावती मंडल से खास चर्चा दौरान कहा कि विधायक सुलभा खोडके द्बारा दिए गये फंड के कारण विकास के अनेक कार्य यहां पूर्ण हुए हैं और अनेक कार्य पूर्णत: की ओर है. इसी के बलबूते वे अथवा मीनल सवाई चुनाव लडने जा रहे हैं. तपोवन से लेकर शेगांव नाका तक विस्तृत प्रभाग में चहुंओर से अच्छा रिस्पॉन्स का दावा उन्होंने किया.
* राज्य में सत्ता का लाभ
योगेश और मीनल सवाई ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी अजीत पवार राज्य की महायुति सरकार में भागीदार है. इसका भी बडा लाभ महापालिका चुनाव में मिलनेवाला है. संत गाडगेबाबा प्रभाग में विधायक सुलभा खोडके द्बारा किए गये विकास कार्यो का लेखा जोखा जनता के सामने हैं. लोगों को पता है कि विधायक फंड से भरपूर कार्य क्षेत्र में हुए हैं. फिर वह सडकों का काम हो या पक्की नालियां. सर्विस गली. सभी जगह काम किए गये हैं. क्षेत्र के लोगों के इस बात का पूरा अहसास है.
* मंदिरों की कायापलट
योगेश और मीनल सवाई ने बताया कि सुलभा खोडके के विधायक फंड से प्रभाग के सभी प्रमुख मंदिरों में भरपूर विकास कार्य किए गये. शेड बनाए गये. कंपाउंड वाल बनाई गई. गेट बनाए गये. सौंदर्यीकरण किया गया. परिसर साफ सुथरा और पवित्र करने का प्रयास किया गया. उसी प्रकार कॉलोनी और बस्तियों में तमाम प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की गई. फिर वह राधा नगर हो या राठी नगर अथवा गाडगे नगर. सवाई ने दावा किया कि जितने विकास कार्य विधायक सुलभा खोडके ने इस एक प्रभाग में कर दिखाए. उतने शहर में किसी अन्य प्रभाग में किसी विधायक ने नहीं किए. इसी कारण यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस संपूर्ण पैनल महापालिका चुनाव में बाजी मार सकता है. उन्हें विविध एरिया के दौरे से यह अहसास हो गया है कि लोगों का जोरदार रूझान बना है. घडी के प्रत्याशियों के हाथ इस बार बाजी रहने का दावा योगेश तथा मीनल सवाई ने अमरावती मंडल से चर्चा दौरान किया.

Back to top button