10 साल के बच्चे की आत्महत्या

गडचिरोली के कोजबी ग्राम की घटना

गडचिरोली/दि.2 – आरमोरी तहसील के कोजबी ग्राम से भयंकर समाचार आया है. जिसके अनुसार केवल कक्षा चौथी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक व्याप्त है. 10 वर्ष के इस बच्चे नाम संस्कार विनोद कन्नाके है. रविवार शाम घटना उजागर हुई.
पुलिस ने बताया कि, घटना के समय संस्कार के माता-पिता मजूरी के लिए तेलंगना गए थे. संस्कार कुछ दिनों से घर में अकेला ही था. रविवार शाम उसने आत्महत्या कर ली. ग्रामिणों ने घटना की खबर आरमोरी पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल पहुंच पंचनामा किया. अब अटकले हैं कि, संस्कार कन्नाके पर शाला का कुछ त्रास था या माता-पिता की अनुपस्थिति से अकेलेपन के बोझ ने उसे जकड लिया. घर की आर्थिक दशा भी उसके बाल मन पर असर कर सकती है. नाना प्रकार की शंकाएं उपस्थित की जा रही है.

Back to top button