उज्वल निकम ने लिया संजय राऊत को आडे हाथ
जस्टिस लोया समान अजीत दादा की मृत्यु पर राजनीति

मुंबई /दि.2- उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार और उनके 4 सहयोगी के गत बुधवार विमान हादसे में मारे जाने संबंधी शिवसेना उबाठा प्रवक्ता संजय राऊत के बयानों को वरिष्ठ वकील उज्वल निकम ने जमकर आडे हाथ लिया. निकम ने कहा कि, उक्त विमान में अजीत दादा सहित 5 लोग सवार थे. दुर्भाग्य से पांचों की मृत्यु हो गई. निकम ने कहा कि, विमान से यात्रा करते समय प्रत्येक बात नोट की जाती है. विमान प्राधिकरण के पास भी पांच लोग होने की जानकारी दर्ज है. विमान में 6 लोग रहने का कोई सबूत अब तक नहीं होने की बात भी वरिष्ठ कानून विद ने कही.
उज्वल निकम ने कहा कि, दादा की मौत को जस्टिस लोया से जोडकर देखना और जस्टिस की मौत पर भी शंका उपस्थित करने की राजनीति करना बहुत दुर्दैवी है. गलत है. निकम ने कहा कि, जस्टिस लोया एक विवाह समारोह हेतु नागपुर गए थे. वहां अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित थे. उनसे उज्वल निकम ने स्वयं व्यक्तिगत रुप से बात की थी. जस्टिस लोया की मृत्यु दिल का तेज दौरा पडने से हुई थी.





