गुरूवार को पत्रकारों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर
आयुष्यमान कार्ड बनाने की भी सुविधा

अमरावती/ दि. 3- जिला पालकमंत्री जनसंपर्क कार्यालय की ओर से पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी गुरूवार 5 फरवरी को सबेरे 10 बजे से जिलाधीश कार्यालय के नियोजन भवन में किया गया है. पत्रकारों के संपूर्ण परिवार हेतु उक्त शिविर नि:शुल्क हैं. दोपहर 3 बजे तक चलनेवाले शिविर में सहभागी लोगों की सभी जांच एक ही छत के नीचे हो जायेगी.
संपूर्ण खून टेस्ट, लिपीड टेस्ट , फुल बॉडी चेकअप, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा का समावेश है. विशेषज्ञ डॉक्टर्स मार्गदर्शन भी करेंगे. शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानेवाले आयुष्यमान कार्ड प्राप्त करने का भी मौका पत्रकारों को उक्त शिविर में रहेगा. पत्रकारों को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए 9028655559 अथवा 9822496972 अथवा 9881102080 से संपर्क करने का आवाहन पालकमंत्री कार्यालय ने किया है.





