4 पुलिस निरीक्षक व 16 सहायक निरीक्षक के तबादले

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने जारी किए निर्देश

अमरावती /दि.24 – अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर ग्रामीण के 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए गए है. जिनमें 4 पुलिस निरीक्षक तथा 16 सहायक पुलिस निरीक्षकों का समावेश है. जारी की गई तबादला सूची में चिखलदरा के पुलिस निरीक्षक प्रशांत मसराम का अमरावती ग्रामीण नियंत्रण कक्ष में तबादला किया गया, वहीं नियंत्रण कक्ष के आधारसिंग सोनोने को विशेष शाखा नियंत्रण कक्ष, अशोक लांडे को सायबर शाखा, नियंत्रण कक्ष के नितिन देशमुख को जिला यातायात शाखा विभाग में, वहीं पुलिस निरीक्षक सतीश पाटिल को जिला विशेष शाखा से नियंत्रण कक्ष भेज दिया गया. तथा सहायक पुलिस निरीक्षक अमन सिरसाट का शिरजगांव कसबा में तबादला कर दिया गया. जबकि सचिन पवार को अपराध शाखा से कुर्‍हा पुलिस स्टेशन का प्रभारी बनाया गया है.
उसी प्रकार संजय आत्राम को परतवाडा से मंगरुल चव्हाला पुलिस स्टेशन, शरद आहेर को चांदुर रेलवे से मंगरुल दस्तगीर, अभय चौथनकर को दर्यापुर से पथ्रोट पुलिस स्टेशन, वैभव महागरे को वाचक शाखा से खोलापुरी पुलिस स्टेशन, महेंद्र गवई को शिरजगांव कसबा से सायबर सेल विभाग, अनूप वागले को कुर्‍हा पुलिस स्टेशन से पुलिस अधीक्षक के वाचक अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है. उधर राजू हाके को मंगरुल चव्हाला से चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन, गौतम इंगले को मंगरुल दस्तगीर से अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया. साथ ही सचिन पुंडगे को पथ्रोट पुलिस स्टेशन से दर्यापुर पुलिस स्टेशन, सुरेश माटे को धारणी से चिखलदरा, विलासकुमार सानप को सायबर विभाग से चांदुर रेलवे, मनीष दुबे को दर्यापुर से नियंत्रण कक्ष एवं अमोल मुंडे का तिवसा पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा में तबादला कर दिया गया.

 

Back to top button