प्रकरण 5 किलो एमडी जब्ती का

चारों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 16 तक बढी

* जिला व सत्र न्यायालय (2) में किया गया पेश
अमरावती/दि.4- रविवार 1 फरवरी को नवसारी परीसर के ढाबे से जब्त की गई एमडी प्रकरण में गिरफ्तार चारोंं आरोपियों को डीआरआई के दल ने आज कडी सुरक्षा में जिला व सत्र न्यायालय (2) में पेश कर 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में फिर से जेल रवाना कर दिया हैं.
बता दें कि रविवार 1 फरवरी को डीआरआई के दल ने 4 किलो 900 ग्राम एमडी बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें फैसल खान अंसार खान, अवैज अहमद आरीफ अहमद, मुश्तकिम खान अब्दुल ताहेर खान और शेख परवेज शेख नासीर का समावेश हैं. रविवार को पूरा दिन चली कार्रवाई को इन आरोपियों को सोमवार 2 फरवरी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड न लेते हुए न्यायिक हिरासत में अमरावती मध्यवर्ती कारागृह रवाना कर दिया था. उनकी न्यायिक हिरासत 4 फरवरी तक थी. इस कारण आज फिर से डीआरआई के दल ने इन चारों आरोपियों को स्थानीय जिला व सत्र न्यायाधीश (2) अमित जोशी की अदालत ने पेश किया और फिर से रिमांड न मांगते हुए उन्हें 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया है. चारों आरोपियों की तरफ से एड. मुर्तजा आजाद ने पैरवी की.

Back to top button