रामदेव बाबा के दशमी उत्सव निमित्त महिला मंडल की भजन संध्या

राजापेठ के रामदेव बाबा मंदिर में महिला झुम उठी

* राज्य के उपमुख्यमंत्री स्व. अजित दादा पवार को दी श्रध्दांजलि
अमरावती/दि.5 – रामदेव बाबा के दशमी उत्सव निमित्त रामदेव बाबा महिला मंडल द्बारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें दिल की पतंग में रामसा डार दो अपनी डोर… जैसे भजनों की धून पर थिरकते हुए भक्तों ने बाबा का गुणगान किया था की अपने जीवन को याद करते हुए जयकारा लगाया. स्थानीय राजापेठ स्थित रामदेव बाबा मंदिर में रामदेव बाबा महिला भजन मंडल द्बारा दशमी निमित्त भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री स्व. अजीत दादा पवार को देा मिनट मौन रखते हुए भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की शुरूआत में क्रियांश चांडक गणपति, निकुंज पवार रामदेवबाबा, यशिका जाजू अंबाजी, नेहा श्रीवास एकवीरा माता की भूमिका में नजर आयी. इन सभी का सखियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया.साथ ही उन्हें आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ‘ दिल की पतंग में रामसा डाल दो अपनी डोर…, माघ सुदी दशमी बाबा आज थानों आनो हे थानो दर्शन दिखानों हैं…,रूमझुम बाजे घुंघरा घोडिलया रा बाजे दोडजी ओ…, अंबाबाई नेहमीच घाई गडबड करू नका जाण्याची, डाळ मी टाकली पुरणाची हो डाळ मी टाकली पुरणाची…’जैसे सुमधुर भजन प्रस्तुत कर महिलाओं ने भी इन भजनों का भरपुर आनंद लिया. ‘करके इशारो बुलाया गयी बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी…’ के भजन सुनते ही सखियो ने सुंदर गरबा की प्रस्तुती दी. भजनों को सफल बनाने प्रोजेक्ट डायरेक्टर लता मुंधडा, अर्चना कोठारी, सुचिता भूतडा, चंदा भूतडा, रजनी राठी, उर्मिला गांधी, वर्षा चांडक, अध्यक्ष संगीता टवाणी, सचिव कल्पना श्रोती ने अथक परिश्रम लिये. पश्चात सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर का पुष्प देकर अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद ललीता रतावा की विशेष उपस्थिति रही. जिसका रामदेव बाबा महिला मंडल द्बारा सत्कार किया गया. कार्यक्रम में रामदेव बाबा महिला मंडल अध्यक्ष संगीता टवाणी, सचिव कल्पना श्रोती, दुर्गा हेडा, प्रेरणा सादाणी, सुषमा भूतडा, ज्योति जाजू, उर्मिला कलंत्री, रेखा भूतडा, शारदा पवार, माधुरी सोनी, मीना नावंदर, सीमा जाजू, उमा बंग, मेघा चांडक, हर्षा राठी, हेमा गट्टाणी, दिप्ती सारडा, मंजू शर्मा, किरण मंत्री, सरला भुतडा, सरिता बलदवा, सुनीता सोनी, रश्मि जाखोटिया, सावित्री लड्ढा, अर्चना बजाज, अरूणा राठी, सुमन जांगीड, सोनल मोदानी, संतोष शर्मा, रामदेव बाबा संस्थान के अध्यक्ष किशोर गट्टाणी, सचिव गोविंद राठी, सचिन राठी मनमोहन जाजू, सुरेश करवा, राजकुमार टवाणी, सुरेंद्र श्रोती, संतोष राठी, संजय भूतडा के साथ बडी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही. मंदिर के मैनेजर दीपक गाढवे का इस कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष सहयोग रहा. सभी का अध्यक्ष संगीता टवानी ने आभार व्यक्त किया.

Back to top button