हव्याप्र मंडल के जिम्नास्टों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अमरावती/दि.5 -श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल, अमरावती जिले के हौशी जिम्नास्टिक्स संघटना के प्रशिक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने 30 जनवरी से 01 फरवरी दौरान मातोश्री तनुबाई दगडू खड़े पब्लिक स्कूल, पंढरपुर रोड, मालगांव, मिरज, जिला सांगली में आयोजित महाराष्ट्र हौशी जिम्नास्टिक्स संघटना द्वारा आयोजित अक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स प्री-यूथ, यूथ, जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
इस प्रतियोगिता में अमरावती जिला हौशी जिम्नास्टिक्स संघटना की ओर वुमेन्स पेअर- अक्षरा रावेकर, अन्वी श्रीरामे, वुमेन्स ग्रुप – रीशिका राजवटे, देवश्री हटेकर, सानवी नागपुरे, यूथ मेन्स पेअर- सौरभ कालोणे, यश मानिकपुरे, वुमेन्स पेअर- अनन्या भगत, आस्था ठाकरे, सीनियर मिक्स पेअर- सुखदा हंबर्डे, वेदांत हरनखेड़े, सीनियर वुमेन्स ग्रुप-नव्या पांडे, धनश्री रामावत, भाग्यश्री कलाने, सीनियर मेन्स ग्रुप-सार्थक वर्मा, आकाश धोटे, साहिल दमाये, प्रथमेश थेटे, जूनियर मेन्स पेअर- मोहित पवार, अर्णव झांबरे, वुमेन्स पेअर- वैखरी सुने, दिव्या सावरकर, वुमेन्स ग्रुप- नभा देशमुख, ओवी पांडे, सुप्रिया बोरकर का समावेश रहा.
प्रतियोगिता में सफलता हेतु श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य ने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया एवं उन्हें शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया.

Back to top button