6 सितंबर को राजकमल चौक पर भाजपा की भव्य दहीहांडी

सीएम फडणवीस व पालकमंत्री बावनकुले भी रहेंगे उपस्थित

* सांसद डॉ. अनिल बोंडे व विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने की भेंट
* भाजपा की दहीहांडी में आने हेतु किया निमंत्रित
अमरावती/दि.19 – आगामी 6 सितंबर को अमरावती शहर व जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा स्थानीय राजकमल चौराहे पर गोकुल अष्टमी पर्व निमित्त भव्य दहीहांडी स्पधार्र् का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें उपस्थित रहने हेतु सांसद डॉ. अनिल बोंडे व विधायक प्रवीण पोटे पाटिल द्वारा गतरोज मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात करते हुए दोनों नेताओं को निमंत्रण प्रदान किया गया.
इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री व विधायक प्रवीण पोटे पाटिल एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को बताया कि, अमरावती शहर व जिला ग्रामीण भाजपा द्वारा अमरावती शहर में पहली बार भव्य दिव्य तरीके से दहीहांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अमरावती जिले से वास्ता रखनेवाले पार्टी के सांसद व सभी विधायकों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रहेगी. साथ ही साथ इस आयोजन में अमरावती शहर व जिला वासियों की भी जबरदस्त उपस्थिती रहने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. इसके अलावा इस आयोजन को भव्य दिव्य उत्सव का स्वरूप प्रदान किया जाएगा. जिसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिती से चार चांद लग जाएंगे.
सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम फडणवीस एवं पालकमंत्री बावनकुले ने 6 सितंबर को भाजपा की ओर से आयोजित होने जा रही दहीहांडी में उपस्थिती हेतु सकारात्मक जवाब दिया है. पता यह भी चला है कि, इस आयोजन में कुछ सेलिब्रिटीज को भी आमंत्रित करने के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है. साथ ही साथ इस दहीहांडी उत्सव के आयोजन की रूपरेखा सहित दहीहांडी की ऊंचाई, इनामी राशि व अन्य तैयारियों के नियोजन को लेकर अभी विचार-विमर्श जारी है.
* अगले माह भव्य कर्जमाफी सम्मेलन का भी आयोजन
इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आयी है कि, 6 सितंबर को अमरावती में भाजपा की ओर से दहीहांडी उत्सव का आयोजन होने के तुरंत बाद 6 सितंबर से 27 सितंबर के बीच भाजपा द्वारा अमरावती जिले में किसान कर्जमुक्ती सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें किसान कर्जमाफी का लाभ प्राप्त करनेवाले लगभग 20 से 25 हजार किसानों की उपस्थिती सुनिश्चित की जाएगी. इस आयोजन की तैयारियों एवं नियोजन को भी अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है तथा इस आयोजन में भी सीएम देवेंद्र फडणवीस व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है. यदि ऐसा होता है तो सीएम फडणवीस व पालकमंत्री बावनकुले का एक ही माह में दो बार अमरावती दौरा हो सकता है.
* नवयुवक विद्यार्थी संगठन की दहीहांडी का एक दिन पहले है आयोजन
यहां यह विशेष उल्लेखनिय है कि, अमरावती शहर में विगत अनेक वर्षों से दहीहांडी के आयोजन की परंपरा का निर्वहन कर रहे पूर्व पार्षद बबन रडके के नेतृत्ववाले नवयुवक विद्यार्थी संगठन की दहीहांडी का राजकमल चौक पर शनिवार 5 सितंबर को आयोजन होने जा रहा है. जिसके अगले ही दिन 6 सितंबर को राजकमल चौक पर शहर व ग्रामीण भाजपा की ओर से भव्य दिव्य दहीहांडी का आयोजन होगा. जिसके चलते राजकमल चौक पर लगातार दो दिनों तक दहीहांडी के आयोजनों का खुमार दिखाई देगा.

Back to top button