महिला मित्र को होटल में मार डाला

रेलवे कर्मी ने किया फिर खुदकुशी का प्रयास

* गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नागपुर/दि.19 – रेलवे में काम करनेवाले व्यक्ति ने मंगलवार शाम यहां बेलतरोडी थानांतर्गंत मनीष नगर में अपनी महिला मित्र को होटल में बुलाया और किसी बात पर झगडा कर चाकू से सपासप वार कर उसकी जान ले ली. फिर उसने खुद पर भी तेज धार चाकू चला दिए. उसकी दशा चिंताजनक बताई जा रही है. नागपुर के बडे निजी अस्पताल में किरण संजय आत्राम का उपचार चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि, होटल के कमरे से चीख-पुकार सुनकर प्रबंधन ने फौरन पुलिस को खबर की. पुलिस ने मौके पर पहुंच देखा कि, लगभग 28-30 साल की महिला मृत पडी है और पास में ही किरण आत्राम भी खून से लथपथ पडा है. उतनी ही देर में किरण आत्राम के मित्र वहां पहुंचे. आत्राम की सांसे चल रही थी, उसे अस्पताल में दाखिल किया.
इस बीच पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पता लगाया कि, 45 वर्षीय किरण आत्राम रेलवे में कार्यरत है. अपने ही विभाग में कार्यरत 28 साल की महिला से उनके प्रेमसंबंध हुए. संबंध बढते गए. दोनों कई बार मिलते. महिला का नाम शिवानी होने की जानकारी है. शिवानी को किरण आत्राम ने मंगलवार शाम होटल स्टोरिज में मिलने बुलाया, फिर उस पर तेजधार चाकू से सपासप वार कर मार डाला. पुलिस का कहना है कि, किरण आत्राम को शिवानी के अन्यत्र प्रेमसंबंध पनपने का संशय हुआ था. जिसके कारण उसने शिवानी की जान ले ली और फिर खुदकुशी का प्रयास किया. किरण आत्राम ने खुदको लहूलुहान करने के बाद अपने मित्रों को फोन से घटना के बारे में जानकारी दी. मित्र तुरंत होटल की ओर दौड पडे. बेलतरोडी पुलिस आगे तहकीकात कर रही है. उधर किरण आत्राम की दशा नाजुक बताई जा रही है.

Back to top button