सागर चांडक बने वीर प्रताप मंडल के अध्यक्ष

राजेश अग्रवाल स्वागताध्यक्ष

* गौरीशंकर हेडा, प्रकाश उधवानी, प्रवीण धानक, महेश बजाज, संजय मुनोत उपाध्यक्ष
अमरावती/दि.7- सराफा प्रताप चौक स्थित वीर प्रताप दुर्गा मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मती से हाल ही में चयन किया गया. युवा कार्यकर्ता सागर चांडक को अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा करतल ध्वनी के बीच की गई. उसी प्रकार स्वागताध्यक्ष पद पर अमरावती मंडल के प्रबंध संचालक राजेश अग्रवाल का नाम सर्वसम्मती से तय किया गया. उपाध्यक्ष के रुप में गौरीशंकर हेडा, प्रकाश उधवानी, प्रवीण धानक, महेश बजाज, संजय मुनोत के नाम तय किए गए. सुरेश शर्मा सचिव और संजय उपाध्याय, विक्की पनिया एवं विनय शर्मा सहसचिव बनाए गए.
कोषाध्यक्ष संजय चोपडा, राजेंद्र चोपडा, सहकोषाध्यक्ष नकुल डाबी, रितेश आसोपा, गणेश तोष्णीवाल होंगे. पूजा-अर्चना प्रफुल्ल दवे संभालेंगे. प्रसाद वितरण गिरीश बजाज, श्याम वर्मा, जुगल दवे, संजय जैन, अशोक अंदुरे देखेंगे. प्रचार का जिम्मा महेश शर्मा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, सुरेश रतावा, रोहित छांगानी को सौंपा गया है.
कार्यकारिणी सदस्य – रसीकभाई जोगी, अविनाश पाटिल, राजेश साहू, मनीष हिरोडे, विशाल राठी, अनिल गोगटे, केशव पुरोहित, गोपाल दायमा, प्रवीण दायमा, गोविंद मालानी, अक्षय डोबा, राजुभाउ उज्जैनकर.
सलाहकार समिति – पं. वसंत दवे, अ‍ॅड प्रशांत देशपांडे, अ‍ॅड. प्रकाश चितलांगे, विनोद डागा, जुगलकिशोर पटेरिया,
सदस्य – चंदुभाउ दायमा, मनोज कटारिया, सुरेश पांडे, पप्पु छांगानी, नवल चांडक, श्याम शर्मा, ओम सोनी, राजू शर्मा, पं. करण पुरोहित, अशोक पुरोहित, अनुपम ठाकुर, अंकित हेडा, मोहन जडिया, राजेश शर्मा, गोविंद सोमाणी, अनिल भाटी, भोपा महाराज, दीपक चोपडा, अमन मावकर, संजय मुथा, सुनील गुप्ता, पुष्पराज शर्मा, बाबूसेठ कडेल, जीतू व्यास, दिलीप हरसोडिया, शैलेश लुल्ला, मनोज जोगी, प्रमोद चोपडा, श्याम गुप्ता, राजेश व्यास, संजय केशवानी, पवन व्यास एवं मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता.
सभा के आरंभ में दिवंगत पदाधिकारी और मंडल से 40 वर्षों से जुडे मुरली डोबा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस वर्ष का नवदुर्गोत्सव जोरदार करने पर बल दिया गया. झांकी और लायटिंग इंदौर के कलाकार साकार कर रहे हैं. मंडल की कार्यकारिणी ने उत्सव को नए आयाम देने के सकारात्मक निर्णय किए हैं.

Back to top button