राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेस का आक्रामक आंदोलन

अमरावती में रात के समय चक्काजाम

* केंद्र सरकार की कथित दमनकारी नीति के खिलाफ जताया विरोध
अमरावती/दि.7 – लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध तथा केंद्र सरकार की कथित दमनकारी नीति के खिलाफ अमरावती जिला युवक कांग्रेस ने रात में आक्रामक आंदोलन किया. युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया.
युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी जैसे प्रमुख विपक्षी नेता की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. इसी के विरोध में युवक कांग्रेस ने रात में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया. आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा. युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित इस चक्काजाम आंदोलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया.

Back to top button