22 साल की युवती के पेट में 14 किलो ट्यूमर

डॉक्टरों के टीम ने शस्त्रक्रिया कर उसे निकाला

* नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल में हुआ सफल ऑपरेशन
नागपुर/दि.5- नागपुर के हिंगणा रोड स्थित डीगडोह हिल्स के लता मंगेशकर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 22 वर्षीय युवती की वैद्यकिय जांच की. उसके पेट में 14 किलो का ट्यूमर पाए जाने से डॉक्टर चकित रह गए. पश्चात डॉक्टरों ने यह पेचीदा शस्त्रक्रिया कर ट्यूमर बाहर निकाला.
नागपुर की एक 22 वर्षीय युवती को पेट में काफी तकलीफ हो रही थी. विविध डॉक्टरों से उपचार लेेने पर वह हिंगणा रोड के लता मंगेशकर हॉस्पिटल गई. विविध जांच में उसके अंडाशय में ट्यूमर रहने का पता चला. इसी कारण उसके पेट में दर्द होता था. पिछले तीन महिने से बढते पेट दर्द की शिकायत लेकर युवती एन.के.पी सालवे वैद्यकिय महाविद्यालय व लता मंगेशकर हॉस्पिटल के प्रसूति व स्त्रीरोग विभाग में पहुंची भर्ती होने के बाद मरीज की अल्ट्रा सोनोग्राफी और एमआरआई जांच समेत अन्य गहन जांच की गई. जिसमें पता चला की इस युवती के पेट में बडा अंडाशय का ट्यूमर था, जो आसपास के अवयव को दबा रहा था. निष्कर्ष को ध्यान में रख स्टेजिंग लेपरोटॉमी की योजना तैयार की गई. प्रसूति और स्त्रीरोग विभाग के अनुभवि विशेषज्ञों के दल ने यह शस्त्रक्रिया सफल रूप से पूर्ण की. इस प्रक्रिया के दौरान करीबन 14 किलो ग्राम वजन का अंडाशय का एक बडा गोला पूरी तरह निकाल दिया गया. ट्यूमर के फ्रोझन सेक्शन विश्लेषण से बॉर्डर लाईन ओवेरियन ट्यूमर दिखाई दिया. बॉर्डर लाईन ओवेरियन ट्यूमर कम अथवा अनिश्चित घातक क्षमता का ट्यूमर रहता है और युवावस्था में दुर्लभ रहता हैं. लेकिन उसके बाद की आयु में उसके लक्षण फिर से दिखाई दे सकते हैं. मरीज की आयु को ध्यान में रख सर्जीकल टीम ने उसके भविष्य की प्रजनन क्षमता को ध्यान में रख सर्वोत्तम और अत्याधुनिक शास्त्रक्रिया का तरीका चयनित किया. शस्त्रक्रिया के बाद मरीज को उसकी वेदना से काफी आराम मिला और ठिक होने के बाद उसे अस्पताल से छूट्टी दी गई. वीएसपीएमएएचई संस्था के उपाध्यक्ष विधायक डॉ. आशीष देशमुख, अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, उपअधिष्ठाता व वैद्यकिय अधीक्षक डॉ. नितीन देवस्थले ने वैद्यकिय दल का अभिनंदन किया. सर्जिकल टीम में विभाग प्रमुख डॉ. अनूजा भालेराव, डॉ.सविता सोमलवार, डॉ. कांचन द्बिडमुठे, डॉ. प्रवीण करवाडे, डॉ. कांचन दाढे तथा डॉ. अभिषेक सोनकुसरे का समावेश था.

Back to top button