4 लाख गुरूजी नापास, महाटीईटी का रिजल्ट

केवल 11 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण

* 50 हजार उम्मीदवार पात्र
वर्धा/ दि. 6- अध्यापकों की पात्रता तय करनेवाली महाटीईटी 2025 के परिणाम हाल ही में घोषित किए गये. आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 4 लाख गुरूजी अर्थात अध्यापक इस टेस्ट में फेल हो गये हैं. कुल 446730 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. किंतु रिजल्ट के अनुसार 50369 उम्मीदवार अर्थात गुरूजी टीईटी उत्तीर्ण कर सकें हैं. कोर्ट ने भी गुरूजी के टीईटी उत्तीर्ण रहने की शर्त रखी है. ऐसे में मात्र 11 प्रतिशत अध्यापक महाटीईटी उत्तीर्ण कर सके हैं. जिससे शिक्षा जगत में नाना प्रकार की चर्चा शुरू हो गई है.
महाटीईटी के लिए 475669 अध्यापकों ने नाम दर्ज करवाए थे. फार्म भरे थे. प्रत्यक्ष टेस्ट के समय 446730 उम्मीदवार उपस्थित हुए. जिसका नतीजा हाल ही में घोषित किया गया. जिसके अनुसार 3 लाख 96 हजार से अधिक उम्मीदवार टेस्ट में असफल रहे हैं. दोनों ही पेपर वन और पेपर टु में नापास होने का प्रमाण अधिक रहने की जानकारी सूत्रों ने दी.
कक्षा पहली से पांचवी हेतु पेपर एक में दो लाख से अधिक अध्यापकों ने पंजीयन किया था. किंतु माध्यम निहाय और विषय निहाय फासला काफी होने की जानकारी नतीजों से मिल रही है.

Back to top button