दमानिया पर कानूनी कार्रवाई

रूपाली चाकनकर ने दिए संकेत

* बयानों को बताया बेहद गंदा
पुणे/ दि. 6 – राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गट की नेता रूपाली चाकनकर ने सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए आज दमानिया द्बारा ली गई पत्रकार परिषद में लगाए गये अनर्गल आरोपों को बेहद निचले स्तर का बताया. उन्होंने कहा कि कोई कितना विकृत हो सकता है, इसका यह उदाहरण है.
चाकनकर ने कहा कि अंजलि दमानिया को कपोल कल्पित बातें करने की आदत है. किसी व्यक्ति अथवा परिवार को दमानिया लगातार बदनाम करती रहती है. पहले भी दमानिया ने अजीत पवार पर कई तोहमतें लगाई थी. किंतु कोई भी आरोप दमानिया साबित नहीं कर सकी. अब वह पार्थ पवार पर आरोप कर रही है. यह बेहद गंदी मानसिकता हैं. उधर राकांपा के विधायक अमोल मिटकरी ने भी दमानिया के बयान पर ट्वीट कर निंदा की.
अंजलि दमानिया ने उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु पर शंका उपस्थित की थी. उसी प्रकार पार्थ पवार को उन्होंने जमीन घोटाले में लिप्त बताया था. ऐसे में रूपाली चाकनकर ने कहा कि दमानिया को चर्चा में रहने की आदत है. किंतु उनकी मानसिकता बहुत गंदी है. चाकनकर ने दमानिया पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही.

Back to top button