प्रेमसंबंधों के चलते पत्नी की हत्या

मामला सालदरा जंगल में मिली महिला की लाश का

वर्धा/दि.7 – खरांगना थाना क्षेत्र में आनेवाले सालदरा परिसर के जंगल में एक महिला की संदेहास्पद अवस्था में लाश मिली थी. इस प्रकरण में रहस्य का पर्दाफाश करने में खरांगना पुलिस को सफलता मिली है. संबंधित महिला के पति ने ही प्रेमसंबंधों के चलते उसकी पट्टे से गला दबाकर हत्या करने की बात प्रकाश में आई हैं. मृतक महिला का नाम ज्योति ईश्वमित्र येलेकर (25) हैं. जबकि आरोपी पति का नाम ईश्वमित्र येलेकर हैं. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं.
ज्योति का शव खैरी गुरव शिवार में सुरेंद्र तायडे के खेत में संदेहास्पद अवस्था में गुरूवार 5 फरवरी को बरामद हुआ था. घटना उजागर होते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लिया. साथ ही ज्योति के पति ईश्वमित्र को भी सदेह के आधार पर कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उसने घटना की कबूली दी. ज्योति और ईश्वमित्र का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था. उन्हें तीन साल की बेटी हैं. शुरूआत में सबकुछ अच्छा रहते ज्योति के एक पराए पुरूष के साथ प्रेमसंबंध स्थापित हो गए. इस कारण ज्योति और ईश्वमित्र के बीच विवाद होने लगे थे. घटनावाले दिन ईश्वमित्र को ज्योति के मोबाईल में उसके प्रेमी को फोटो दिखाई दिया. इसी बात पर से उनमें विवाद हो गया. इस विवाद के चलते ज्योति उसकी पाचोड में रहनेवाली बहन के यहां जाने के लिए पैदल घर से निकली तब खैरी गुरव खेत शिवार में ईश्वमित्र ने पीछा कर ज्योति को पकडा और वहीं पर उसने कमर का पट्टा निकालकर ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही हैं.

Back to top button