पूर्व पार्षद पंजाबराव तायवाडे का मित्र परिवार ने मनाया जन्मदिन

अनेक नेता व समाजसेवी पहुंचे शुभकामनाएं देने

अमरावती/दि.7 -मनपा के पूर्व पार्षद तथा शिवसेना उबाठा के नेता पंजाबराव तायवाडे का शुक्रवार 6 फरवरी को मित्र परिवार की तरफ से विलास नगर चौक में जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी समेत प्रभाग के प्रतिष्ठित नागरिक व नेता उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे.
पूर्व पार्षद पंजाबराव तायवाडे का शुक्रवार 6 फरवरी को जन्मदिन था. उनकी पत्नी रेखा तायवाडे मनपा चुनाव में शिवसेना उबाठा की उम्मीदवारी पर निर्वाचित भी हुई हैं. मिलनसार स्वभाव के पंजाबराव तायवाडे का जन्मदिन हर वर्ष उनके मित्र परिवार द्बारा मनाया जाता है. विलासनगर- मोरबाग-गवलीपुरा के समस्त शिवसैनिक, शिवशक्ति गणेशोत्सव मंडल विलास नगर , राजे छत्रपति बहुउद्देशीय संस्था और शितलामाता मंदिर मित्र परिवार की तरफ से विलास नगर चौक में यह जन्मदिन मनाया गया . सभी ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर संपर्क प्रमुख सुधीर सूर्यवंशी, पूर्व महापौर प्रवीण काशिकर, पूर्व पार्षद अनिल नावंदर, नितीन हटवार, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र मालवे, सतीश मेटांगे, गौतम नाईक, विजू बेनोडकर, देवेंद्र वहारे, प्रकाश सूर्यवंशी, शिवा देशमुख, मनोज चांडक, मनोज मंगले, अशोक तायवाडे, विवेक मंगले, प्रमोद माथुरकर, शाम लखडे, अन्ना देवे, छोटू जाधव , विजय साहू, विजय भुसाटे, महेंद्र भूसाटे, विक्की समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Back to top button