आरटीओ कार्यालय से ट्रक चुरानेवाले आरोपी गिरफ्तार

ट्रक चोरी कर कर दिया था स्क्रैप, ट्रांसपोर्ट नगर से 8 लाख रुपए का माल जब्त

* क्राईम ब्रांच के दल की कार्रवाई
अमरावती/दि.7- दो दिन पूर्व आरटीओ कार्यालय से जब्त किया 10 चक्कोवाला ट्रक चोरी होने के माममले में क्राईमब्रांच के दल ने दो आरोपियों को पॅराडाईज कॉलोनी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इन आरोपियों ने ट्रक चोरी कर स्क्रैप कर दिया था और उसके स्पेअरपार्ट ट्रांसपोर्ट नगर में छिपाकर रखे थे. पुलिस ने कुल 8 लाख रुपए का माल जब्त किया हैं.
जानकारी के मुताबिक गाडगे नगर थाने में आरटीओ कार्यालय से टाटा कंपनी का कथिया रंग का ट्रक चोरी होने की शिकायत 5 फरवरी को दर्ज की गई थी. 10 चक्कोवाला ट्रक आरटीओ कार्यालय से चोरी होने का पता चलते ही गाडगे नगर के साथ-साथ क्राईम ब्रांच का दल भी जांच कर रहा था. निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गजानन सोनुने, हलवदार सुनील लासुरकर, दीपक सुंदरकर, जहीर शेख, सचिन बहाले, अतुल संभे, जवान सूरज चव्हाण, राजीक रायलीवाले, चेतन कराले का दल जांच कर रहा था तब उन्हें जानकारी मिली की आरटीओ कार्यालय परिसर में जब्त कर खडा किया गया ट्रक चालक शाहनवाज खान सीराजउद्दीन ने चुराया हैं. यह ट्रक उसने स्क्रैप कर अपने भाई जैनुलाबेदीन सीराजउद्दीन (45) के पास रखा हैं. इस जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की गई तब उन्होंने घटना की कबूली दी और चोरी का ट्रक स्क्रैप कर उसके अलग-अलग पार्ट्स ट्रांसपोर्ट नगर में रखने की जानकारी दी. क्राईम ब्रांच के दल ने ट्रांसपोर्ट नगर से 8 लाख रुपए मूल्य का माल जब्त किया. मामले की जांच गाडगे नगर पुलिस आगे कर रही हैं.

Back to top button