एक व्यक्ति का 6 लोगों ने किया अपहरण

अकोला जिले के चान्नी थाना क्षेत्र की घटना

अकोला /दि.9 – चान्नी थाना क्षेत्र मे आने वाले सावरगांव के एक मजदूर को आज शाम करीब 6 बजे उमरा इलाके में कार सवार पांच से छह लोगों ने किडनैप कर लिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर को गन्ना काटने के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. मजदूर ने एक लाख रुपये चुकाने के लिए तीन महीने तक काम किया, जिसके बाद उसे धमकी दी गई कि जब तक एक लाख रुपये का ब्याज नहीं चुका दिया जाता, तब तक काम करो, नहीं तो उसे उठा ले जाएंगे. आखिरकार आज शाम 6 बजे उमरा इलाके से पांच से छह लोगों ने उसे कार में किडनैप कर लिए जाने की जानकारी है. किडनैप किए गए व्यक्ति की पत्नी थाने पहुंच रही है. इस घटना के चलते ग्राम व परिसर मे दहशत का माहोल है.

Back to top button