ड्रग्स और शस्त्र रखने वाले तथा हुक्का पार्लर चलाने वालों पर करें कडी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त राकेश ओला की सभी थानेदारों को सख्त हिदायत

* कल क्राइम ब्रांच व थानेदारों की बैठक लेकर होगी समीक्षा
अमरावती /दि.9- शहर में गांजा, एमडी, पिस्तल समेत अवैध शस्त्रों की बिक्री अथवा उसे पास रखने वाले तथा हुक्का पार्लर चलाने वालों पर क्राइम ब्रांच समेत सभी थानेदारों को कडी कार्रवाई करने और इस अवैध व्यवसाय से जुडे तथा रिकार्ड पर रहे बदमाशों को न छोडते हुए कडी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने दिये है. उन्होंने इस बाबत मंगलवार 10 फरवरी को सभी थानेदारों की बैठक बुलाई रहने की सूत्रों ने जानकारी दी है.
इस वर्ष के शुुरुआत से अमरावती शहर में एनडीपीएस के तहत अनेक कार्रवाई हुई है. युवा मादक पदार्थ का सेवन करते हुए ज्यादा दिखाई देने लगे है. क्राइम ब्रांच के दल ने अनेक थानों से एमडी ड्रग्स बरामद किये है. साथ ही तस्करी करने वालों को दबोचा भी है. पुलिस के हाथ अब तक मुख्य पैडलर नहीं लगे है. ऐसे में डीआरआई के दल ने नवसारी परिसर के एक ढाबे पर छापा मारकर पांच किलो एमडी बरामद किया.इस घटना से शहर पुलिस प्रशासन मेें खलबली मच गई. इस प्रकरण में चार आरोपी गिरफ्तार किये गये, जो न्यायिक हिरासत मेें जेल में है. लेकिन पश्चात पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच समेत सभी थानेदारों ने अवैध व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु की है. लेकिन बढती तस्करी को देखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने गांजा, एमडी, पिस्टल, तलवार, चायना चाकू की बिक्री करने वाले अथवा अवैध रुप से उसे पास में रखने वाले और हुक्का पार्लर चलाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये है. राकेश ओला ने ऐसे मामलों के पुलिस रिकार्ड पर रहे पुराने आरोपी और वर्तमान में इस गतिविधियों में सक्रिय रहे बदमाशों से पूछतााछ करने और उन्हें पुलिस आयुक्त कार्यालय लाकर पेश करने की सूचना क्राइम ब्रांच और सभी थानेदारों को दी है. सभी पुलिस स्टेशन के डीबी स्क्वॉड के दल को यह कार्रवाई करने की सूचना दी गई है. सूत्रों के मुताबिक इस बाबत पुलिस आयुक्त राकेश ओला सभी थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश देने वाले है.

Back to top button