युवक की नींद में मौत

अमरावती /दि.10 – नींद में ही 29 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक का नाम रोहित रमेश गजभिये (29, समाधान नगर) बताया गया है. शनिवार को दोपहर करीब 4 बजे रोहित अपने बेडरुम में सोने के लिए गया था. रात करीब 9.30 बजे जब उसकी मां उसे उठाने गई, तो वह नहीं उठा और शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी. इसके बाद परिजनों ने पडोसियों की मदद से उसे तत्काल इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु की है. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शरयू उबाले कर रही है. फिलहाल मौत की ठोस वजह सामने नहीं आई है.





