प्रदेश में पौने दो करोड वोटर्स के नाम हटेंगे!
24 अगस्त के बाद नए पंजीयन का मिलेगा अवसर

मुंबई/दि.13 – महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों का विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अब तक 1 करोड 80 लाख वोटर्स के गणना आवेदन अब तक जमा नहीं होने से नई प्रारुप मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जाने की संभावना है. मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक की. उपरांत पत्रकार परिषद में उक्त जानकारी दी. गणना आवेदन प्राप्त न होनेवाले वोटर्स ने शहरी भागो के वोटर्स की संख्या अधिक है.
* 17 अगस्त तक समय-सीमा
गणना आवेदन जमा कराने की अंतिम अवधि 17 अगस्त है. उसके सप्ताह भर बाद अर्थात 24 अगस्त को प्रारुप मतदाता सूची प्रसिद्ध होगी. सूची में 23 सितंबर तक आपत्तियां और दावे दाखिल किए जा सकेंगे. फाइनल वोटर लिस्ट 27 अक्तूबर को प्रसिद्ध होगी. शहरी भागों में वोटर्स पंजीयन को लेकर उदासीन दिखाई दे रहे हैं. नागपुर, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड में गणना आवेदन जमा नहीं करनेवालों की संख्या अधिक है.
* संकेत स्थल पर होगी जारी
जिन वोटर्स के आवेदन प्राप्त नहीं हुए है, उसकी सूची प्रत्येक जिले की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की जा रही है. 1 से अधिक स्थान पर नाम रहने की स्थिति में प्राथमिक निवास का आवेदन भी ग्राह्य माना जाएगा. गलत जानकारी अथवा घोषणा देने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के अनुसार कारावास, जुर्माना अथवा दोनों सजा हो सकती है.
कुल वोटर्स – 9,78,54,049
गणना आवेदन वितरित – 9,69,54,766
डिजिटाइजेशन पूर्ण – 7,60,98,153
वोटर्स गणना आवेदन बाकी – 1,80,60,697
प्रलंबित डिजिटाइजेशन – 36,95,199
* लिस्ट में नाम न हो तो क्या?
पात्र वोटर्स के नाम प्रारुप मतदाता सूची में न रहने पर 24 अगस्त से 23 सितंबर दौरान फॉर्म 6 भरकर नाम जोडा जा सकता है. उसी प्रकार 1 अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करनेवाले नए वोटर्स भी इस अवधि में आवेदन कर सकेंगे. पता बदला होगा अथवा फोटो गलत होगा तो फॉर्म 8 भरा जा सकता है. नाम हटाना होगा तो फॉर्म 7 भरकर देना होगा.





