रेलवे की ‘ई-पैन्ट्री’ सेवा शुरु, सीधा सीट पर मिलेगा भोजन

25 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में सुविधा उपलब्ध

नई दिल्ली /दि.10भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए उनकी यात्रा अधिक सुविधायुक्त व सुखकर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टुरिझम कार्पोरेशन ने यात्रियों के लिए ‘ई-पैन्ट्री’ नाम से खास सेवा शुरु की है. इस सेवा-सुविधा से यात्रियों की सीट पर सीधे गरमा-गरम भोजन उपलब्ध होगा. फिलहाल यह सुविधा 25 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध कर दी गई है. जिन ट्रेनों में टिकट के साथ भोजन समाविष्ट नहीं होता, ऐसी ट्रेनों में यह ‘ई-पैन्ट्री’ सेवा-सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.

* भोजन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
– यह सेवा आयआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध है.
– जिन यात्रियों का टिकट कनफर्म, आरएसी या अंशत: कनफर्म है, वे टिकट बुक करते समय या टिकट बुक होने के बाद ‘बुक टिकट हिस्ट्री’ विभाग में जाकर स्टैंडर्ड मील और पैकेज्ड पानी (रेल नीर) पहले ही बुक करवा सकते है.
– ऑर्डर किया हुआ भोजन सीधे यात्रियों की सीट पर पहुंचाया जाएगा.
– यात्रा के दौरान यात्रियों को उच्च क्वॉलिटी का भोजन और स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना रेलवे विभाग का उद्देश्य है. ऑनलाइन भोजन बुकिंग के बाद गरमा-गरम भोजन सीधे यात्रियों की सीट पर पहुंचाया जाएगा.

Back to top button