आज से श्री संत लहानुजी महाराज जयंती महोत्सव

श्री क्षेत्र टाकरखेडा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

* 19 फरवरी को महोत्सव का समापन
टाकरखेडा /दि.12 – संत समर्थ लहानुजी महाराज का 142 वां जयंती महोत्सव आज गुरुवार 22 से 19 फरवरी तक मनाया जाएगा. जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. 12 से 19 फरवरी तक दैनंदीन कार्यक्रम में रोजाना प्रात: 5 से 6 बजे तक सामूहिक ध्यान, रामधुन व सामूहिक प्रार्थना होगी. प्रात: 6 से 6.30 बजे तक ध्वजारोहण व महोत्सव का प्रारंभ हुआ. प्रात: 6.30 से 8.30 बजे तक अखंड वीणा पूजन प्रारंभ होगी तथा पूजन व तिर्थस्थापना व संत लहानुजी महाराज की समाधी व मूर्ति का महाभिषेक होगा. प्रात: 8 से 9 बजे तक श्री लीलामृत गंथ का पारायण होगा. इस अवसर पर रजनी कडू तथा ग्रामवासी महिला मंडल उपस्थित रहेंगे.
सुुबह 10 से 2 बजे तक भजनों का कार्यक्रम होगा और 11 से 11.30 बजे तक श्री समर्थ को महाप्रसाद का भोग अर्पित कर आरती की जाएगी. दोपहर 12 से 2 बजे तक महाप्रसाद का वितरण होगा. दोपहर 2.30 से 5 बजे तक भजनों का कार्यक्रम रहेंगा. शाम 5.30 से 6 बजे तक धुप-आरती, शाम को 6 से 7 बजे तक सामूहिक प्रार्थना व चिंतन, शाम को 7 से 8 बजे तक हरिपाठ श्री समर्थ वारकरी सेवा मंडल द्वारा किया जाएगा. रात 8 से 9 बजे तक भोजन व रात 9 से 11 बजे तक कीर्तन व भजन का कार्यक्रम रहेगा. इस प्रकार से 12 से 19 फरवरी तक दैनंदीन कार्यक्रम संपन्न होंगे.
आज गुरुवार 12 फरवरी को प्रात: 6 बजे ध्वजारोहण से जयंती महोत्सव आरंभ हुआ. उपविभागीय अधिकारी विश्वास शिरसाठ व दयाराम पाचरे के हस्ते महापूजा की गई. सुबह 10 से 12 बजे तक स्थानिय श्री संत नानाजी महाराज महिला भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई. दोपहर 12 से 2 बजे तक विठ्ठल-रुख्मिणी महिला भजन मंडल केलापुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई और शाम 6 से 7 बजे तक सामूहिक प्रार्थना व सुरेश देशमुख आर्वी का कीर्तन हुआ तथा रात को अवधुती भजनों का कार्यक्रम होगा, ऐसी जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई.

 

Back to top button