दुपहिया को ट्रक ने उडाया, 12 वीं के छात्र की मौत

बुलढाणा जिले के चिखली तहसील की घटना

बुलढाणा/दि.12 – विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन में निर्णायक साबित होनेवाले 12 वीं का पेपर देने के लिए जानेवाले छात्र की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई. चिखली तहसील के मालगणी फाटा पर गुरुवार 12 फरवरी को यह भीषण दुर्घटना हुई. मृतक छात्र का नाम चिखली तहसील के एकलारा ग्राम निवासी शंतनू नारायण अंभोरे (21) है.
बुलढाणा के परीक्षा केंद्र पर शंतनू अंभोरे 12 वीं का पेपर देने के लिए दुपहिया वाहन से रवाना हुआ था. दुपहिया से बुलढाणा की तरफ जाते समय मालगणी फाटा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दुपहिया को उडा दिया. इस हादसे में दुपहिया सवार छात्र कूचला गया. हादसे में छात्र की मृत्यु के बाद मालगणी फाटा का यातायात कुछ समय के लिए ठप हो गया था. दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी. नागरिकों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. लेकिन हादसे के बाद घटनास्थल पर नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त था. कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया था. चिखली पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और पंचनामा कर शव सरकारी अस्पताल पहुंचाकर मार्ग का यातायात सुचारु किया. हादसे के बाद आरोपी चालक घटनास्थल से भाग गया. इस घटना से एकलारा ग्राम में शोक व्याप्त है

Back to top button