जनसंघ के संस्थापक पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

पूर्व पार्षद रुपेश ढेपे व भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिवादन

परतवाडा /दि.13 जनसंघ के संस्थापक पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के निमित्त भाजपा विधायक प्रवीण तायडे के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर पूर्व पार्षद रुपेश ढेपे ने पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पित कर अभिवादन किया और पं. दिनदयाल उपाध्याय के जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में भाजपा अचलपुर तहसील अध्यक्ष शंकर मालखेडे, अचलपुर ग्रामीण भाजपा महिला आघाडी अध्यक्षा उज्वला माकोडे, भाजपा अचलपुर ग्रामीण महामंत्री सतीश शर्मा, रितेश केने तथा भाजपा के सभी बुथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.

 

Back to top button