महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि शिवतत्व से एकरूप होने का पावन क्षण

विधायक सुलभा खोडके ने की विश्वमांगल्य की प्रार्थना

* शहर के विविध शिव मंदिरों का भेंट देकर लिया कृपाशीर्वाद
अमरावती/दि.16 -महाशिवरात्रि यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि वह आत्मचिंतन, जागृति और शिवतत्व से एकरूप होने का पावन क्षण है. साल में आने वाली अंधेरी रात अपने मन को प्रकाश की ओर ले जाने वाली है. जिस रात संपूर्ण सृष्टि ध्यानमग्न होती है, उस रात भोलेभाले भक्तों के ह्दय में शिवचेतना जागृत होती है. शिव यानी कल्याण, शांति और सत्य ऐसे भगवान श्री महादेव की महिमा को भले ही शब्दों में मानना कठिन हो, लेकिन भावना से अनुभव किया जाता सकता है. भगवान महादेव की उपासना में मन के भीतर की, आत्मा की अशुद्धी दूर करने का सामर्थ्य है, इस आशय के विचार विधायक सुलभा खोडके ने व्यक्त किए.
रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रही थी. हर साल की तरह इस साल भी अमरावती में महाशिवरात्रि निमित्त प्रत्येक शिवालय में विविध धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इस दौरान विधायक सुलभा खोडके एवं विधायक संजय खोडके ने महानगर स्थित शिव मंदिर- अंबागेट, गडगडेश्वर महादेव मंदिर, आसरा माता विठ्ठल मंदिर -यशोदा नगर क्रमांक – 2, विद्या निकेतन कॉलनी-अर्जुन नगर – एसएसडी बंगला परिसर स्थित भोलेनाथ मंदिर, श्री सोमेश्वर संस्थान परिसर देव पार्क पनपालिया ले – आऊट- शेगाव- रहाटगाव रोड, ओम कॉलनी, श्री शिव मंदिर – विश्वेश्वर अध्यात्मपीठ श्री क्षेत्र रेवसा, शिवसाई मंदिर – यशोमंगल कॉलनी, श्री महादेव मंदिर हरीओम नगर, श्री शंकर मंदिर – रहाटगांव आदि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भेंट देकर भगवान शिव व शक्तिस्वरूपा माता पार्वतीदेवी के दर्शन कर कृपाशीर्वाद लिया.
विविध मंदिरों को भेंट दौरान भगवान शिवशंकर-माता पार्वती की प्रतिमा को नमन-वंदन- पूजन व माल्यार्पण करते हुए विधायक सुलभा खोडके ने भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रार्थना की. इस दौरान आयोजित फराल सामग्री वितरण स्थल पर विधायक सुलभा खोडके ने सहभागी होकर भक्तों को साबुदाना खिचडी व फलाहार का वितरण किया. इसके साथही स्वास्थ्य जांच शिविर को भेंट देकर आयोजकों की ओर से आम नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु शिविर जैसे नवोपक्रम का आयोजन करने पर विधायक सुलभा एवं विधायक संजय खोडके ने प्रशंसा करते हुए जनकल्याणकारी कार्य को शुभकामनाएं दी. महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर विविध शिवमंदिर में अखंड जलधारा अभिषेक, बिल्वपत्र समर्पण, भजन संध्या, किर्तन, श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, प्रवचन, शिवलिलामृत-उपासना, साबुदाना खिचडी-फलाहार वितरण, ओम नमः शिवाय का अखंड नामजप, हर हर महादेव का जयघोष आदि कार्यक्रमों में भक्ति के रस में श्रद्धालू डूबे. इस अवसर पर विधायक सुलभा खोडके के साथ विधायक संजय खोडके ने अंबागेट, यशोदा नगर क्रमांक-2, गडगडेश्वर, विद्या निकेतन कॉलनी, पनपालिया ले-आऊट, रहाटगांव, ओम कॉलनी, यशोमंगल कॉलनी, हरिओम नगर, रेवसा के भक्तगण तथा महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 आयोजन समिति के सदस्य व पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे.

 

Back to top button