अमरावती के बिल्डर ने महिला को डेढ करोड रुपए से ठगा

पार्टनरशीप का प्रलोभन देनेवाले पर मामला दर्ज

अमरावती /दि.17 शहर के विविध परिसरों में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में भागीदार बनाने के नाम पर महिला को डेढ करोड रुपए का चूना लगाने के मामले में राजापेठ पुलिस ने श्रीकांत हरगोविंद कलंत्री (स्कायवॉक) के खिलाफ अपराध दर्ज किया.
महिला ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि, श्रीकांत कलंत्री ने कंवर नगर मार्ग स्थित निर्माणाधीन मॉल में खुद को 50 प्रतिशत का भागीदार बताया. इतना ही नहीं तो स्काय टॉवर से लेकर तपोवन मार्ग पर बन रहे इमारत में भी निवेश करने की बात कही. कलंत्री ने महिला को एक फ्लैट व प्रॉपर्टी में पार्टनर बनाने का लालच देकर 1 करोड 51 लाख रुपए ऐंठे. जांच के बाद पुलिस ने कलंत्री के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया.

Back to top button