शासकीय विद्यानिकेतन के छात्रों को विज्ञान मार्गदर्शन के पाठ
डॉ. अजिंक्य कोटेवार एवं उपसंचालक नीलिमा टाके की उपस्थिति

अमरावती/दि.17 – अमरावती शहर के प्रसिद्ध शिक्षा संकुल शासकीय विद्यानिकेतन में छात्रों को मार्गदर्शन करने के लिए ज्ञान फाउंडेशन नागपुर के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. अजिंक्य कोटेवार ने भेंट दी. उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कडी मेहनत व लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उनके मार्गदर्शन का छात्रों को काफी लाभ हुआ. कार्यक्रम में विभागीय उपसंचालक नीलिमा टाके प्रमुख अतिथि के रूप में तथा बतौर अध्यक्ष प्राचार्य निखिल मानकर उपस्थित थे. प्रस्तावना झंजाल ने रखी. इस समय रवींद्र सोलंके सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.





