19 कोच की मडगांव- नागपुर ट्रेन की कई फेरियां

गणेशोत्सव में यात्रियों को होगी सुविधा

* धामणगांव, बडनेरा, अकोला में स्टॉपेज
अमरावती /दि.18- गोवा और विदर्भ के बीच यात्रा करनेवाले मुसाफिरों के लिए मध्य रेलवे ने कोकण रेलवे के साथ मिलकर मडगांव और नागपुर के बीच सप्ताहांत में अगस्त और सितंबर में विशेष फेरियां चलाने का ऐलान किया है. 19 कोच की यह ट्रेन बडनेरा, धामणगांव, अकोला, पुलगांव, मलकापुर स्टेशनों पर रूकेगी. इन ठहरावों के कारण क्षेत्र के लोगों को गणेशोत्सव में कोकण जाने की भी रेल सुविधा मिलने जा रही है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 6 फेरियां होगी. ट्रेन संख्या 1140 मडगांव-नागपुर गाडी मडगांव से प्रत्येक मंगलवार की शाम 7 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात 9.25 बजे नागपुर पहुंचेगी. 18 अगस्त से 1 सितंबर तक यह विशेष ट्रेन चलेगी. ऐसे ही गणपति उत्सव को देखते हुए 8, 15 और 22 सितंबर को नागपुर से मडगांव ट्रेन संख्या -1139 चलेगी. जो प्रत्येक बुधवार रात 11.45 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को तडके 5.30 बजे मडगांव पहुंचेगी. इसके अलावा 19 और 26 अगस्त तथा 2 सितंबर को भी ट्रेन चलेगी. गणपति स्पेशल 9, 16 और 23 सितंबर को चलेगी.
ट्रेन में 8 स्लीपर कोच, 6 द्बितीयश्रेणी जनरल, 3 एसी थ्री टियर और दो एसएलआर कोच होंगे. नागपुर से वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, नाशिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, खेड, चिपलून, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर, वैभववाडी, कनकवली, कुडाल, सावंतवाडी, थीविम, करमाली में स्टॉपेज रहेेंग

Back to top button