अमरावती के अनेक योगपटुओं का चयन
संगमनेर में 26 से राज्यस्तरीय स्पर्धा

* बडे ही जोशोखरोश के साथ प्रस्थान करेगी टीम
अमरावती/दि.18 – 26 अगस्त से संगमनेर में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन स्पर्धा के लिए अमरावती से बडा दल सहभागी होगा. खिलाडियों का चयन गत रविवार को जिला योगासन स्पोर्टस् असो. ने किया. चयन पश्चात खिलाडियों में बडा जोश दिखाई दिया. अत: 24 अगस्त को बडे उत्साह से टीम संगमनेर कूच करेगी.
चयनित खिलाडियों में इशिता अनिल कोसमकर, प्रिया सतीश तर्वेकर, आर्या किशोर अर्डक, दर्शना पंकज राठी, किंजल संतोष यादव, श्रीकुंज जगदीश सोनार, आरोन नारायण बेलसरे, दीपाली दिनकर राऊत, अर्णवी राजेश बारड, कस्तूरी राजेंद्र मोरे, वैष्णवी प्रशांत थोरात, पार्थिश मुकुंद काटोले, मिथिलेश संजय भावे, मयंक सुरेंद्र महाजन, प्रीति राहुल महात्मे, दीक्षा महादेव खातरकर, नीता सुजीत मूंधडा, प्रीति नागपुरे, काजल काले, राखी खंडेलवाल, अनीता चौधरी, नीता पाटिल, अंजलि दारुडकर, प्रणिता सदाशिव, वैष्णवी काईंगे, यामिनी लेंडाणे, नंदिनी गवई, सीमरन वंजारी, कनिष्का इंगोले, नयना देवताले, अक्षय चौधरी, कपिल अवस्थी, मुकेश भिसे, सचिन दहीकर, अनिल शेंडे, प्रमोद कलमकर, बाबूराव कुंभार, ओमप्रकाश काटदे, यश राठी, रुद्रेश लोखंडे का समावेश है. सभी खिलाडियों ने संगमनेर की ध्रुव ग्लोबल स्कूल में होने जा रही राज्यस्तर की स्पर्धा में अमरावती जिले का नाम बढाने का प्रण व्यक्त किया.
योगगुरु डॉ. अरुण खोडस्कर, डॉ. उदय मांजरे, डॉ. सुनील कुमार, नितिन पोते, जयश्री गायधनी, विशाल केने, चेतन भागवत, मार्गदर्शक डॉ. विशाल खोडस्कर आदि उपस्थित थे.





