वर्धा के पास जीटी एक्सप्रेस के कोच में आग
डिब्बे को छोडकर दौडी ट्रेन

* मंगलवार सुबह यात्रियों में मची खलबली
वर्धा /दि.17- चेन्नई से नागपुर होकर दिल्ली जाने वाली ग्रैंड ट्रंक जीटी एक्सप्रेस की एक बोगी आज सबेरे सेवाग्राम के पास धू-धूकर जल उठी. जिससे यात्रियों के साथ रेल प्रशासन में खलबली मची. प्रशासन की तत्परता से बडा हादसा टाला गया. सैकडों यात्री की जान बाल-बाल बच जाने का दावा खबर में किया गया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिक अंदाज के अनुसार विद्युत यंत्रणा में बिगाड के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की गई. आग बुझाने के बाद शेष डिब्बे लेकर जीटी एक्सप्रेस आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दी गई.
* यात्रियों ने जंजीर खींची
जानकारी के अनुसार नियमित समयसारणी से दिल्ली की तरफ जा रही जी एक्सप्रेस सेवाग्राम स्थानक से आगे बढते ही एक डिब्बे से धुवा निकलता दिखाई दिया. यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन रोकी. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रेल कर्मचारी मौके पर दौडे. ट्रेन रोकी गई और आग वाले डिब्बे से यात्रियों को फटाफट नीचे उतारा गया. यात्री काफी घबरा गये थे. पुलिस और कर्मचारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया. कोई जीवितहानि नहीं हो सकी है. कुछ यात्रियों को धुएं का मामूली त्रास सहन करना पडा.
* डिब्बा अलग, आग काबू में
अग्नीग्रस्त कोच को ट्रेन से अलग कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. दमकल ने आग पर काबू पाया. लगभग एक घंटे में समस्त परिस्थिति नियंत्रण में आ गई. ट्रेन को आगे रवाना किया गया. किंतु नागपुर मार्ग की कुछ गाडियां विलंब से चलानी पड रही है. टाइम-टेबल थोडा लेट हो गया है.





