जिलाधिकारी कार्यालय में शिव जयंती पर विशेष व्याख्यान

शिवप्रेमियों ने दिया उत्स्फूर्त प्रतिसाद

अमरावती /दि.19  – राज्य के सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के निर्देशानुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन में विशेष व्याख्यान का आयोजन बुधवार 18 फरवरी को किया गया था. जिसमें बडी संख्या में शिवप्रेमियों ने उपस्थित रहकर उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.
इस अवसर पर वक्ता प्रा. प्रेमकुमार बोके और डॉ. वैभव मस्के ने छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा, प्रशासनिक कौशल, शौर्य, प्रबंध क्षमता तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि, शिवाजी महाराज रयत के कल्याण के लिए सदा तत्पर रहते थे. अकाल के समय राज्य की तिजोरी जनता के लिए खोल देना, महिलाओं का सम्मान, दूरदर्शिता, सूक्ष्म नियोजन और कृषि व्यवस्था को मजबूत करना जैसे कई उदाहरण उनके आदर्श शासन के प्रतिक है. कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गोविंद दानेज, पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल, निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकडे, उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button